फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर रिकॉर्ड 545.638 अरब डॉलर पहुंचा

Sat, 10 Oct 2020 12:30 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
RBI - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 3.618 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 545.638 अरब डॉलर पहुंच गया। 25 सितंबर वाले सप्ताह में यह भंडार 3.017 अरब डॉलर घटकर 542.021 अरब डॉलर रह गया था। आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) बढ़ने से विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी आई है। यह विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण घटक होता है।

विज्ञापन


इसमें केंद्रीय बैंक की ओर से विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल कर खरीदे एसेट्स जैसे ट्रेजरी बिल शामिल होते हैं। आलोच्य सप्ताह में एफसीए 3.104 अरब डॉलर बढ़कर 503.046 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान सोने का भंडार 48.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.486 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से विशेष निकासी का अधिकार 40 लाख डॉलर बढ़कर 1.476 अरब डॉलर हो गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें