फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स की हेराफेरी में लिप्त पाए गए सीए, तो मिलेगी कठोर सजा

Wed, 15 Feb 2017 12:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैर-कानूनी कार्यों में लिप्त रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंटों (सीए) पर अब कठोर कार्रवाई होगी। इसका संकेत भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान (आईसीएआई) की तरफ से मिला है। योजना है कि ऐसे सीए को सबसे पहले निलंबित किया जाए और उसके बाद उसके खिलाफ जांच की जाए। 
विज्ञापन


कुछ सीए गैर कानूनी कार्यो में लिप्त

आईसीएआई के नव चयनित अध्यक्ष नीलेश एस विकमसे ने मंगलवार को यहां कुछ संवाददाताओं के साथ बाचतीत में बताया कि पिछले कुछ महीने से कुछ सीए के गैर-कानूनी कार्यों में लिप्त रहने की खबरें आ रही हैं।
 
हालांकि ऐसे कार्यों में लिप्त रहने वालों की संख्या महज कुछ ही है जबकि इस समय देश भर में करीब 2.65 लाख सीए हैं। लेकिन, कोई सीए गैर-कानूनी कार्य में लिप्त रहे, यह बर्दाश्त के काबिल नहीं है। इसलिए ऐसे सीए के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए सरकार से कुछ नियम में बदलाव की गुजारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों में बदलाव के लिए सीए से करेंगे बात

क्या होगा बदलाव, इस सवाल पर उन्होंने बताया कि अभी यदि किसी सीए के गैर-कानूनी कार्यों में लिप्त रहने की सूचना मिलती है तो उसे कारण बताओ नोटिस दिया जाता है, फिर जांच की जाती है और यदि वह दोषी पाया जाता है तो अनुशासनिक कार्रवाई होती है।

योजना है कि जैसे ही किसी सीए के इस तरह के कार्यों में लिप्त होने की शिकायत मिलती है तो सबसे पहले उसे निलंबित किया जाए। उसके बाद ऐसे व्यक्ति के खिलाफ जांच हो।

यह निलंबन अस्थायी होगा और यदि वे जांच में निर्दोष साबित होते हैं तो उनकी सदस्यता फिर बहाल कर दी जाएगी। इसके अलावा कुछ और बदलाव पाइपलाइन में है। 

अध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और उसे संस्थान के परिषद से पारित करवा कर सरकार के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें