फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून में नहीं करना होगा इंतजार, ऐप करेगा आपकी मदद

Tue, 14 Feb 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अब बाल कटाने के दौरान आपको सैलून में फिजूल में बैठकर समय नहीं गंवाना पड़ेगा। आपके आसपास के सैलून वाले आपको ऐप के जरिए आपको यह सूचना दे देंगे कि बाल कटवाने के लिए आपका नंबर आ गया है। इस ऐप को कोई और नहीं बल्कि एमएसएमई मंत्रालय विकसित कर रहा है। 
विज्ञापन


जल्द ही इस ऐप को लांच किया जा सकता है। इस ऐप में हेयर ड्रेसिंग के साथ सैलून में आने वालों ग्राहकों केलिए और भी कई जानकारियां होंगी। 

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक ऐप को बनाने में मशहूर हेयर डिजाइनर जावेद हबीब की भी सलाह ली गई है। सूत्रों के मुताबिक यह ऐप छोटे सैलून (मोहल्ले स्तर पर) को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। ऐप की मदद से नाईं अपने ग्राहकों को पूरी जानकारी रखने के साथ अपने खाते का भी ध्यान रख सकेंगे। 
विज्ञापन

जावेद हबीब से ली जा रही है मदद

सूत्रों के मुताबिक अधिकतर आदमी अमूमन एक ही सैलून में अपने बाल व दाढ़ी कटवाने जाता है। ऐसे में ऐप की मदद से सैलून वाला अपने ग्राहकों को यह याद दिला सकता है कि उनके बाल कटवाने का समय आ गया है और फलां समय आने पर उन्हें सैलून में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक ऐप बनाने का काम शुरू हो गया है, लेकिन इस ऐप से छोटे सैलून को ही मदद मिलेगी। हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइज की तरफ से स्वास्थ्य व सुंदरता को लेकर एक वर्कशाप का आयोजन किया गया था। इसके बाद ही छोटे सैलून वालों के लिए ऐप बनाने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें