बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 700.13 अंक की बढ़त के साथ 34,208.05 अंक पर और निफ्टी 210.50 अंक चढ़कर 10,091.65 अंक पर बंद हुए। साथ ही बाजारों में तेजी के बीच निवेशकों की पूंजी भी 1,91,540.25 करोड़ रुपये बढ़ गई।
सेंसेक्स में तेजी के बीच बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 1,91,540.25 करोड़ रुपये बढ़कर 1,35,48,847.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर सबसे अधिक 5.46 प्रतिशत चढ़ गया। कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और पावरग्रिड के शेयर भी लाभ में रहे।