फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 साल के उच्चतम स्तर पर सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड 9,154 पर बंद

Thu, 16 Mar 2017 06:55 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
विज्ञापन
- फोटो : ani
विज्ञापन
आज हफ्ते के चौथे दिन यानि गुरुवार को शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) का सेंसेक्स दो साल के उच्चतम स्तर  पर 188 अंक की बढ़ोतरी के बाद 29, 585 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69 अंकों की शानदार बढ़त के बाद 9,154 पर बंद हुआ।
विज्ञापन


वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी कारोबार अच्छा रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.5  फीसदी बढ़कर 13,900 अंक पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडैक्स में 1.4 फीसदी की बढ़ोतरी से निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

इसका कारण बढ़िया वैश्विक संकेतो चलते घरेलू शेयर बाजार में बढ़ोतरी रही। वहीं आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी के बाद वैश्विक बाजार में स्थिर रुख के चलते शेयर बाजा में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। 
विज्ञापन


30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 202 अंकों की बेहतरीन उछाल के साथ 29,600 के स्तर पर खुला। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी में भी तेजी दर्ज की गई है। निफ्टी 64 अंकों की उछाल के साथ 9,149 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन

200 अंकों की उछाल के साथ खुला था सेंसेक्स

मार्केट में आई तेजी के बाद इसका सीधा असर रुपये पर भी दिख रहा है। डॉलर के मुकाबले फिर रुपये में मजबूती आई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 29 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 65.40 के स्तर पर खुला है। बता दें कि रुपये में इस स्तर की मजबूत 16 महीने पहले देखी गई थी।

बाजार जब बुधवार को खुला था तो उसमें तेजी थी, लेकिन अमेरिकी फेड के फैसले को लेकर बाजार थोड़ा सा सुस्त पड़ गया था। बीच में सेंसेक्स 29500 के स्तर पर पहुंच गया था और निफ्टी भी 9106.55 के स्तर को छू गया था। 

हालांकि मिडकैप इंडेक्स में तेजी देखने को मिली और यह एक फीसदी बढ़कर 13,700.6 के स्तर पर बंद हुआ है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.8 फीसदी की मजबूती आई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें