शेयर बाजार में होली से एक दिन पहले सोमवार को हाहाकार मच गया। सोमवार को बीएसई और एनएसई पर इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई जबकि निफ्टी 600 से ज्यादा अंक लुढ़का। बाजार के धड़ाम होने की बड़ी वजह दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस को माना जा रहा है। मगर इसके अलावा भी कई ऐसे कारण रहे, जिनकी वजह से सोमवार को बाजार में हाहाकार मच गया।
कोरोनावायरस
- दुनियाभर में कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 1 लाख के पार पहुंच गई है। इसका असर साफतौर पर अर्थव्यवस्था और बाजार पर देखा जा रहा है।
- इस वायरस की वजह से मूडीज ने वैश्विक मंदी की आशंका जताई है।
- कई अध्ययनों के मुताबिक कोरोनावायरस की वजह से 2.4 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
- अकेले एशिया महाद्वीप में इस साल 211 बिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है।