फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करेगा श्रीलंका, आरबीआई के साथ होगी 40 करोड़ डॉलर की डील

Sat, 25 Apr 2020 06:19 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

श्रीलंका अपने विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ 40 करोड़ डॉलर मुद्रा की अदला-बदली का करार करने जा रहा है। श्रीलंका सरकार के एक दिग्गज मंत्री ने बताया कि इससे कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित उनके देश को वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी।

विज्ञापन


श्रीलंका मंत्रिमंडल के सह प्रवक्ता और सूचना और संचार मंत्री बंडुला गुणावर्धन ने इस मामले पर कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की तरफ से वित्त मंत्री के रूप में रखे गए रिजर्व बैंक के साथ वित्तीय सुविधा के करार संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इससे देश को कम समय की अंतरराष्ट्रीय नकदी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें