निजी एयर लाइंस स्पाइसजेट जल्द ही 20 नई घरेलू उड़ानें शुरू करेगी। इनमें से 16 जयपुर को अन्य शहरों से जोड़ेगी। ये सभी नई उड़ानें फरवरी में शुरू होंगी। जयपुर के लिए 16 नई उड़ानें होंगी। इनमें देहरादून व सूरत जैसे शहर शामिल हैं।
स्पाइसजेट की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी शिल्पा भाटिया ने बताया कि जयपुर जैसे ऐतिहासिक व खूबसूरत शहर को अन्य बड़े शहरों से जोड़ने का इससे अच्छा कोई मौका नहीं हो सकता। यह यात्रा व मौसम की दृष्टि से अनुकूल वक्त है।
कोरोना काल के दौरान स्पाइसजेट के 20 नई घरेलू उड़ानें शुरू करने की घोषणा लोगों को राहत पहुंचाने वाली है। एयरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इनमें से 16 उड़ानें जयपुर को देश के विभिन्न शहरों से जोड़ेंगी।
शेष चार उड़ानें कोलकाता-पाक्योंग (सिक्किम) मार्ग और दिल्ली-देहरादून मार्ग पर होंगी। एयरलाइन ने कहा कि फरवरी से शुरू होने जा रही इन 20 नई उड़ानों के परिचालन को लेकर तैयारी की जा रही है।