फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पाइसजेट ने मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद से 10 हजार कार्गो उड़ानों का संचालन किया

Sun, 15 Nov 2020 05:56 AM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्पाइस जेट - फोटो : social media
विज्ञापन
विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से लगभग 10,000 कार्गो उड़ानों को संचालित किया है। साथ ही अक्टूबर में देश के सर्वाधिक व्यस्त इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सबसे अधिक माल लाने ले जाने का काम किया।
विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया था और इस दौरान सरकार ने सिर्फ कार्गो और विशेष उड़ानों की इजाजत दी थी, जबकि सभी नियमित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया था।

सरकार ने इस दौरान यात्री विमानों के केबिन के भीरत और सीटों पर माल ले जाने की भी अनुमति दी।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि स्पाइसजेट ने 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से 9,950 कार्गो उड़ानों का संचालन किया और इस दौरान 77,000 टन माल को गंतव्य तक पहुंचाया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अक्टूबर में सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्गो ऑपरेटर के रूप में उभरा।

प्रवक्ता ने बताया कि पिछले महीने स्पाइसजेट ने कुल 3,850 टन माल को गंतव्य तक पहुंचाया, जिसमें 1,731 टन निर्यात किया गया माल शामिल है।

स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह ने कहा कि मुझे अपने कार्गो परिचालन के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है, जो अक्टूबर में दिल्ली हवाई अड्डे पर सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्गो ऑपरेटर के रूप में उभरा है। 
विज्ञापन


उन्होंने भरोसा जताया कि विमानन कंपनी इस गति और मजबूत प्रदर्शन को बनाए रखेगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें