फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; सेंसेक्स में मामूली बढ़त, निफ्टी 24600 के पार

Wed, 11 Dec 2024 10:04 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.87 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स ओपनिंग बेल - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 19.22 अंक की बढ़त के साथ 81,529.27 अंक पर पहुंचा। ऐसे ही निफ्टी 21.55 अंक चढ़कर 24,631.60 अंक पर पहुंचा। इसके साथ ही रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर 84.87 पर पहुंच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 55.04 अंक या 0.04 फीसदी चढ़कर 81,565.09 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.40 अंक या 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 24,640.45 अंक पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,285.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल, एशियन पेंट्स, मारुति, इंफोसिस और टाटा मोटर्स के शेयर लाभ में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें