फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Opening Bell: नए साल 2025 के पहले दिन शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

Wed, 01 Jan 2025 09:40 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को 2025 के पहले सत्र में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की सकारात्मक शुरुआत के बावजूद बीएसई सेंसेक्स 171.81 अंक की गिरावट के साथ 77,967.20 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी सुस्त शुरुआत के बाद 46.4 अंक फिसलकर 23,598.40 अंक पर रहा।
विज्ञापन
Share Market - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल 2025 के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सपाट कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा रुपया भी सपाट खुला। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 1 पैसे बढ़कर 85.63 पर पहुंच गया है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,645.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन

 

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन


ऐसी रही घरेलू बाजारों की चाल
घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को 2025 के पहले सत्र में शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया है। कारोबार की सकारात्मक शुरुआत के बावजूद बीएसई सेंसेक्स 171.81 अंक की गिरावट के साथ 77,967.20 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी सुस्त शुरुआत के बाद 46.4 अंक फिसलकर 23,598.40 अंक पर रहा।
विज्ञापन


किसे फायदा, किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, मारुति और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ। एशियन पेंट्स, लार्सन एंड टूब्रो, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे।

रुपया नए साल के पहले सत्र में पांच पैसे गिरा
रुपया नए साल के पहले सत्र में बुधवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 85.69 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.63 प्रति डॉलर पर खुला और बाद में 85.69 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 85.64 के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें