दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 140.41 अंकों की बढ़त के बाद 39110.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 28.80 अंकों की बढ़त के साथ 11737.90 के स्तर पर बंद हुआ।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो दिनभर के कारोबार के बाद बुधवार को इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, बजाज ऑटो और बीपीसीएल के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें टेक महिंद्रा, इंडियाबुल्स हाउसिंग, भारती इंफ्राटेल, आईटीसी और यस बैंक के स्टॉक्स शामिल हैं।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
18 फीसदी टूटा DHFL का शेयर
दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्पोरेशन (DHFL) के शेयर को बुधवार को तगड़ा झटका लगा। शुरुआती कारोबार में डीएचएफएल का शेयर 18 फीसदी तक कमजोर हो गया। बुधवार को डीएचएफएल का शेयर 107.15 रुपये तक पहुंचा, जो दिन का सबसे निचला स्तर था। ये कंपनी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) द्वारा नया पब्लिक डिपॉजिट लेने और मौजूदा डिपॉजिट के रिन्युअल से इनकार किए जाने के बाद डीएचएफएल के शेयर में गिरावट आई।