फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया को जियो ने पछाड़ा, 30 करोड़ के पार हुई ग्राहकों की संख्या

Wed, 22 May 2019 03:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने ग्राहकों की संख्या के मामले में वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल को पछाड़ दिया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मार्च के मोबाइल ग्राहकों के आंकड़े जारी किए हैं, जिससे ये पता चला कि मार्च महीने में एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या कम हुई है। वहीं जियो के ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। 

विज्ञापन


भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के आंकड़ों के अनुसार माह के दौरान वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या 1.45 करोड़ कम हुई है जबकि भारती एयरटेल के 1.51 करोड़ कनेक्शन कम हुए हैं। 

ट्राई के अनुसार मार्च, 2019 के अंत तक वोडाफोन आइडिया के मोबाइल कनेक्शन की संख्या 39.48 करोड़ थी। मार्च के अंत तक भारती एयरटेल के मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या 32.51 करोड़ रही जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 30.67 करोड़ थी। 
विज्ञापन


ट्राई के अनुसार मार्च में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 116.18 करोड़ पर आ गई जो फरवरी के अंत तक 118.36 करोड़ थी। शहरी क्षेत्रों में मार्च के अंत तक मोबाइल ग्राहकों की संख्या 65.04 करोड़ रही जो फरवरी के अंत तक 65.65 करोड़ थी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 52.71 करोड़ से घटकर 51.13 करोड़ रह गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें