फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 10,550 अंक के पार, रुपया में भी मामूली सुधार

Tue, 06 Nov 2018 11:17 AM IST
बिजनेस डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
Sensex
विज्ञापन

बेहतर तिमाही नतीजों और विदेशी पूंजी निवेश के बीच वाहन, बैंकिंग और धातु कंपनियों के शेयरों में तेजी से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक सुधर कर 35,000 अंक के पार चला गया। 

विज्ञापन

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 207.21 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 35,158.13 अंक पर पहुंच गया। सोमवार को सेंसेक्स करीब 61 अंक गिरकर बंद हुआ था। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 54.90 अंक यानी 0.52 प्रतिशत चढ़कर 10,578.90 अंक पर पहुंच गया। ब्रोकरों ने कहा कि अमेरिका में मध्यावधि चुनाव से पहले वॉल स्ट्रीट में तेजी से अन्य एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। इसका असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा। 
विज्ञापन


तात्कालिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 622 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। 

बंबई शेयर बाजार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज बुधवार (सात नवंबर) को विशेष कारोबार सत्र के लिये खुलेगा। मुहूर्त कारोबार का समय शाम 5 बजे से साढ़े छह बजे का है। 

अन्य एशियाई बाजारों में, जापान का निक्केई सूचकांक शुरुआती कारोबार में 1.02 प्रतिशत, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सूचकांक 0.42 प्रतिशत चढ़ा। हालांकि, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.05 प्रतिशत जबकि हांगकांग का हेंग सेंग 0.22 प्रतिशत गिरा। अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। 

विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 21 पैसे सुधरा


निर्यातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली से रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 21 पैसे सुधर कर 72.91 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। मुद्रा डीलरों ने कहा कि अन्य प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती बढ़त से रुपये को समर्थन मिला। 

विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और आयातकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की मांग आने से रुपये सोमवार को 67 पैसे फिसलकर 73.12 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 118.44 अंक यानी 0.34 प्रतिशत बढ़कर 35,069.36 अंक पर पहुंच गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें