फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीपी के बेहतर आंकड़ों के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी चढ़े

Mon, 03 Sep 2018 01:16 PM IST
भाषा, मुंबई
विज्ञापन
सेंसेक्स और निफ्टी
विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी गई। इसकी प्रमुख वजह शुक्रवार को जारी जीडीपी के आंकड़ों का बेहतर रहना, प्रौद्योगिकी और पूंजीगत सामान की कंपनियों के शेयरों में लिवाली का दौर चलना रही।

विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 289.28 अंक यानी 0.74% की तेजी के साथ 38,934.35 अंक पर खुला। पिछले तीन सत्र के कारोबार में इसमें 251.56 अंक की गिरावट दर्ज की गई थी।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.30 अंक यानी 0.61% की बढ़त के साथ 11,751.80 अंक पर पहुंच गया। ब्रोकरों के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद पहली तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी हुए जिसका लाभ शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में मिला है।
विज्ञापन


इसके अलावा रुपये में सुधार का समर्थन भी घरेलू बाजार को मिला है। उल्लेखनीय है कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 8.2% रही है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें