फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये में मामूली सुधार, शुरुआती कारोबार में 23 पैसे मजबूत

Mon, 03 Sep 2018 01:12 PM IST
भाषा, मुंबई
विज्ञापन
डॉलर और रुपये
विज्ञापन

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 23 पैसे की मजबूती के साथ 70.77 पर खुला। इसी के साथ वह अपने 71 के सर्वकालिक रिकॉर्ड निचले स्तर से ऊपर आ गया।

विज्ञापन


मुद्राकारोबारियों के अनुसार इसकी अहम वजह चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर का अच्छा रहना है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 8.2% रही है।

इसके अलावा निर्यातकों और बैंकों की ओर से डॉलर की बिकवाली से भी रुपये को समर्थन मिला है। हालांकि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने से रुपये में यह बढ़त थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे यानी 0.37% टूटकर 71 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें