आज हफ्ते के दूसरे दिन यानि मंगलवार को घरेलू बाजार में कमजोरी के साथ कारोबार हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(बीएसई) का सेंसेक्स 33 अंक की गिरावट के साथ के बाद 29, 485 अंक पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 अंक गिरकर 9,121 पर बंद हुआ।
यह गिरावट और बढ़ सकती थी लेकिन, आखिरी के घंटों में बाजार रफ्तार पकड़ने में कामयाब हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी जबकि निफ्टी के मिडकैप इंडैक्स में 0.2 फीसदी की गिरावट देखी गई।
फार्मा, ऑटो, बैंकिंग, मेटल और ऑयल और गैस के शेयरों में बिकावली की वजह से बाजार पर कुछ हद तक दबाव रहा। बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 21,019 पर बंद हुआ। हालांकि एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में बेहतर खरीदारी देखने को मिली।
दिग्गज कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट
दिग्गज शेयरों में एक्सिस बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरलटेल, आइडिया सेल्युलर, अरविंदो फार्मा, गेल और मारुति सुजुकी 4.9-1.3 फीसदी तक गिरावट देखी गई। हालांकि आईटीसी, ओएनजीसी, भारती इंफ्राटेल, अंबुजा सीमेंट, इंफोसिस, एलएंडटी और एचयूएल जैसे दिग्गज शेयरों में बढ़ते देखने को मिली।
वहीं इससे पहले मंगलवार को घरेलू बाजार की शुरुआत धीमी हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 7 अंकों की बढ़त के साथ 29,586 के स्तर पर खुला है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी का भी हाल कुछ ऐसा ही है। निफ्टी 7 अंकों की बढ़त के साथ के 9,133 स्तर पर खुला हैं।
दूसरी ओर रुपये की भी कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपए तीन पैसे की कमजोरी के साथ 65.39 के स्तर पर खुला। हालांकि यह पिछले 16 महीने का उच्चतम स्तर है। बताते चलें कि अंतिम बार साल 2015 के दिसंबर महीने में रुपया इस स्तर पर पहुंचा।