घरेलू बाजार में कारोबार के पहले दिन सोमवार को बेहतर उछाल दर्ज की गई है। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 50 अंकों की बढ़त के साथ 29,699 के स्तर पर खुला है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी बाजार के खुलते ही उछाल दर्ज की गई है। निफ्टी 9200 के स्तर पर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीदारी आई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.75 फीसदी तक मजबूत हुआ है।
हालांकि रुपया कमजोर होकर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे सुस्त रहा और उसका स्तर 64.30 रहा है। इससे पहले शुक्रवार को रुपये ने 16 पैसे की गिरावट के साथ शुरुआत की थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 64.69 पर खुला।