फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपये के सिक्कों पर RBI ने तोड़ी चुप्पी, सभी चलेंगे

Sun, 09 Apr 2017 04:24 PM IST
amarujala.com, Written By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में प्रचलित कई तरह के 10 रुपये के सिक्कों पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने स्थिति साफ कर दी है। आरबीआई द्वारा स्थिति साफ करने के बाद मार्केट में भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी।
विज्ञापन


आरबीआई ने कहा है कि जितने भी तरह के सिक्के मार्केट में चल रहे हैं, वो सभी वैध हैं। समय-समय पर आरबीआई ने कई तरह की डिजाइन वाले सिक्कों को मार्केट में जारी किया था। यह सिक्के विशेष मौकों पर जारी किये गए थे। 

ये सिक्के हैं वैध मुद्रा के चलन में 

केंद्रीय बैंक ने कहा कि जो 10 रुपये के सिक्के वैध हैं उनमें शेरावाली की फोटो वाला सिक्का, संसद की तस्वीर वाला सिक्का, बीच में संख्या में ‘10’ लिखा हुआ सिक्का, होमी भाभा की तस्वीर वाला सिक्का, महात्मा गांधी की तस्वीर वाला सिक्का मान्य हैं। 
विज्ञापन


मार्केट में जारी है विवाद 

मार्केट में 10 रुपये के सिक्कों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। कई सिक्कों में पत्तियों की संख्या भी 10 से अधिक है, जिनको लेने से दुकानदार कतराते हैं। हालांकि अब आरबीआई द्वारा स्थिति साफ किए जाने के बाद दुकानदार किसी भी तरह के 10 के सिक्के लेने में आनाकानी नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें