पांच राज्यों में चुनाव के बाद पिछले हफ्ते सेंसेक्स लंबे समय बाद एक बड़ी उछाल को पकड़े हुए था। हालांकि मंगलवार को घरेलू बाजार की शुरुआत धीमी हुई। 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 7 अंकों की बढ़त के साथ 29,586 के स्तर पर खुला है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी का भी हाल कुछ ऐसा ही है। निफ्टी 7 अंकों की बढ़त के साथ के 9,133 स्तर पर खुला हैं।
दूसरी ओर रुपये की भी कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपए तीन पैसे की कमजोरी के साथ 65.39 के स्तर पर खुला। हालांकि यह पिछले 16 महीने का उच्चतम स्तर है। बताते चलें कि अंतिम बार साल 2015 के दिसंबर महीने में रुपया इस स्तर पर पहुंचा।