वैश्विक बाजार में उथल-पुथल के बावजूद घरेलू बाजार बेहतर उछाल से साथ खुला है। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 83 अंकों की उछाल के साथ 29,506 के स्तर पर खुला है। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी बाजार के खुलते ही बढ़त दर्ज की गई है। निफ्टी 24 अंकों की उछाल के साथ 9,161 के स्तर पर खुला है।
हालांकि, शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आज 8 पैसे की कमजोरी के साथ 64.64 पर खुला है। वहीं कल यानी गुरुवार के कारोबारी सत्र में रुपया 64.56 के स्तर पर बंद हुआ था।लर के मुकाबले रुपया कमजोर रहा है।
इससे पहले बुधवार को भी बीएसएसी और एनएसई का हाल बाजार गिरावट के साथ खुला है। 30 शेयरों वाला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज 29422 के स्तर पर खुला। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी भी गिरावट के साथ 9136 के स्तर पर खुला।