फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर वैश्विक रूझानों के चलते सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की शुरुआती गिरावट

Fri, 09 Nov 2018 12:27 PM IST
भाषा, मुंबई
विज्ञापन
सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंक की गिरावट
विज्ञापन

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स में 100 से ज्यादा अंक की गिरावट देखी गई। ब्रोकरों के अनुसार इसकी अहम वजह बृहस्पतिवार रात को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत दरों में वृद्धि को अगले महीने तक टालने के संकेत देना है।

विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 114.08 अंक यानी 0.32 प्रतिशत गिरकर 35,123.60 अंक पर चल रहा है। शुरुआती कारेाबार में यह 226.45 अंक गिरकर खुला था।

बुधवार को दीपावली के दिन विशेष मुहूर्त कारोबार में सेंसेक्स 246 अंक चढ़ गया था। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 31.05 अंक यानी 0.29 प्रतिशत घटकर 10,567.35 अंक पर चल रहा है। बृहस्पतिवार को दीपावली बलीप्रतिपदा के चलते शेयर बाजार बंद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें