फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौका: 30 जून तक विशेष एफडी में निवेश कर सकेंगे वरिष्ठ नागरिक

Thu, 15 Apr 2021 05:05 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक ने बढ़ाई तारीख
  • 0.8 फीसदी तक ज्यादा मिलता है बुजुर्गों को विशेष एफडी पर
विज्ञापन
निवेश - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 महामारी के दबाव में एफडी व अन्य छोटी बचत योजनाओं पर गिरती ब्याज दरों के बीच कई बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज कमाने का मौका दिया है। देश के लगभग सभी बड़े बैंकों ने मई, 2020 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एफडी योजना लॉन्च की थी, जिसकी अंतिम तिथि 31 मार्च, 2021 थी। एसबीआई, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंकों ने विशेष एफडी में निवेश की तारीख बढ़ाकर 30 जून, 2021 कर दी है। योजना के तहत बुजुर्गों को आम ग्राहकों की तुलना में करीब 0.8 फीसदी तक ज्यादा ब्याज मिलता है।
विज्ञापन


एसबीआई : 5 साल की एफडी पर 6.15 फीसदी ब्याज
एसबीआई ने 20 मई, 2020 को वी-केयर नाम से वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष एफडी योजना शुरू की थी। बैंक इस एफडी पर 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज दे रहा है, जो आम ग्राहकों के मुकाबले मिलने वाले 0.50 फीसदी अधिक ब्याज के अतिरिक्त है। इस तरह, बैंक वी-केयर योजना के तहत 5 साल से ज्यादा की एफडी पर आम ग्राहकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 0.75 फीसदी अधिक ब्याज दे रहा है। बैंक 5-10 साल की एफडी पर 6.15 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है।

एचडीएफसी : 0.75 फीसदी ज्यादा ब्याज
निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी ने भी सीनियर सिटीजन केयर नाम से विशेष एफडी निकाली है। बैंक इस पर 25 आधार अंक का ज्यादा ब्याज दे रहा है, जो आम ग्राहकों के मुकाबले मिल रहे 50 आधार अंक ज्यादा के अतिरिक्त है। इस तरह, एचडीएफसी बैंक भी अपने बुजुर्ग ग्राहकों को 5 साल से ज्यादा की एफडी पर 0.75 फीसदी अधिक ब्याज दे रहा है। 30 जून तक इस एफडी में पैसे लगाने वाले बुजुर्गों को सालाना 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा। 
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक दे रहा 0.80 फीसदी अधिक ब्याज
निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक ने भी गोल्डन ईयर्स नाम से विशेष एफडी जारी की है, जिसमें निवेश की अंतिम तारीख 30 जून कर दी है। यहां बुजुर्गों को आम ग्राहकों के मुकाबले 0.80 फीसदी ज्यादा ब्याज की पेशकश की जा रही है। योजना के तहत बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 6.30 फीसदी ब्याज दर की पेशकश करता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें