फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसरो की उड़ान : न्यू स्पेस इंडिया करेगी 10000 करोड़ रुपये का निवेश, 300 कर्मचारी होंगे भर्ती

Fri, 12 Mar 2021 07:13 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू 
विज्ञापन
isro(logo) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की व्यावसायिक इकाई न्यू स्पेस इंडिया लि. (एनएसआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि वह कामकाज बढ़ाने के लिए अगले पांच साल में करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस दौरान उसे करीब 300 अतिरिक्त लोगों की भर्ती करने की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन


इक्विटी व कर्ज से जुटाएगी दो हजार करोड़
एनएसआईएल का गठन पूर्ण रूप से सरकारी स्वामित्व में केंद्रीय लोक उपक्रम (सीपीएसई) के रूप में हुआ है। इसकी चुकता शेयर पूंजी छह मार्च, 2019 की स्थिति के अनुसार 10 करोड़ रुपये थी। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेश्क जी नारायणन ने बंगलुरू में संवाददाताओं से कहा कि एनएसआईएल इक्विटी और कर्ज के जरिये सालाना 2,000 करोड़ रुपये जुटाएगी।

 

केंद्र सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत आने वाली कंपनी ने 28 फरवरी को अपनी पहली वाणिज्यिक मिशन की शुरूआत की। इसके तहत ब्राजील का उपग्रह अमेजोनिया-1 को श्रीहरिकोटा से कक्षा में स्थापित किया गया। नारायणन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि अगले साल से सालाना करीब 2,000 करोड़ रुपये निवेश की जरूरत होगी।

 

हम इतनी राशि निवेश करेंगे। साथ ही हमें अगले पांच साल में 300 कार्यबल की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि एनएसआईएल की अधिकृत पूंजी 100 करोड़ रुपये है और 2021-22 के केंद्रीय बजट में कंपनी के लिए 700 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें