फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनियों का अनैतिक व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगी सेबी, उठाएगी सख्त कदम

Sun, 12 Nov 2017 06:49 AM IST
एजेंसी/ मुंबई
विज्ञापन
SEBI
विज्ञापन
कॉरपोरेट गवर्नेस के उच्च मानकों से ही देश वैश्विक स्तर पर मजबूत स्थिति में पहुंच सकता है। इसलिए सरकार सेबी के साथ मिलकर यह तय करने में लगी है कि कंपनियों के अनैतिक व्यवहार और आदेश के अनुसार न काम करने को शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जाए।
विज्ञापन


पढ़ें:  हेरफेर के आरोप में गुजरात CM की कंपनी पर 15 लाख का जुर्माना, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

सीआईआई समिति में शुक्रवार को कॉरपोरेट मामलों के सचिव इंजेती श्रीनिवास ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि कंपनियां यह निश्चित करें कि वे सामाजिक दायित्व और सर्वश्रेष्ठ शासन मानकों का पालन कर रही हैं। अगर कंपनियां इनका पालन नहीं करेंगी तो उन्हीं गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

कॉरपोरेट गवर्नेंस पर सेबी समिति के चेयरमैन उदय कोटक ने कहा कि कॉरपोरेट गवर्नेस का अर्थ शेयर होल्डर्स के साथ सही नीति, बोर्ड का दीर्घकालीन नीतियों पर ध्यान देगा और लघुकालीन तिमाही का दबाव न होना है। 
विज्ञापन


पढ़ें: पैराडाइज पेपर्स मामले में केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CBDT को सौंपा जांच का जिम्मा

उन्होंने ट्रस्ट मॉडल को बढ़ावा देने की बात कही ताकि हर हिस्सेदार को उसका सही हिस्सा मिल सके। सीआईआई के कारपोरेट गवर्नेंस काउंसिल चेयरमैन केकी मिस्त्री ने कहा कि अच्छे गवर्नेंस को बढ़ावा देने वाली कंपनियों को प्रतिस्पर्धा में फायदा मिलता है। साथ ही उनका सम्मान और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें