फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कल से आसान होगा घर का सपना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने होम लोन पर ब्याज दरें घटाईं

Mon, 08 May 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
देश के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ग्राहकों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। एसबीआई ने अपना होम लोन सस्ता कर दिया है। अपना घर खरीदने के लिए बैंकों से लोने लेने वालों को अब कम ब्याज पर पैसा मिलेगा। 30 लाख रुपये से कम रुपये का लोन लेने वालों के लिए 0.25% फीसदी कटौती की गई है। अब 30 लाख रुपए के लोन पर ग्राहकों को 8.35% फीसदी का ब्याज देना है। पहले 8.6% की दर से ब्याज लिया जाता था।
विज्ञापन

  #SBI cuts low-cost #homeloan (under Rs 30 lakh) rates by 0.25% to 8.35%. — Press Trust of India (@PTI_News) May 8, 2017

ऐसा नहीं है कि 30 लाख से ज्यादा लोन लेने वालों को कोई राहत नहीं दी जाएगी। 30 लाख रुपये से ज्यादा लोन लेने वालों को 0.10 फीसदी की रियायत दी गई है। इसका फायदा मौजूदा ग्राहकों भी पहुंच सकता है। नई ब्याज दरें कल यानी 9 मई से लागू होंगी। संभव है कि एसबीआई को देखकर अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और नीजि क्षेत्र के बैंक भी अपनी ब्याज दरों में कटौती करें।
विज्ञापन

  For #homeloans above Rs 30 lakh, the rates come down by 0.10%, says #SBI. — Press Trust of India (@PTI_News) May 8, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें