फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम निकासी पर मूल बचत खातों से शुल्क लेगा एसबीआई

Wed, 30 Jun 2021 06:47 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बैंक शाखा, एटीएम या नकद जमा मशीनों में गैर वित्तीय लेनदेन निशुल्क रहेगा
  • 15 रुपये और जीएसटी देना होगा प्रत्येक निकासी के लिए
  • एक वित्तवर्ष में 10 चेक का इस्तेमाल निशुल्क होगा।
विज्ञापन
एसबीआई एटीएम कार्ड - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसबीआई मूल बचत जमा खाताधारकों से भी नकद निकासी पर शुल्क वसूलेगा। बैंक ने सोमवार को बताया कि 1 जुलाई, 2021 से महीने में चार निशुल्क नकद निकासी के बाद जीएसटी सहित शुल्क चुकाना होगा। इन ग्राहकों से सालभर में 10 चेक से ज्यादा इस्तेमाल पर भी शुल्क वसूला जाएगा। यह राशि 15 से 75 रुपये तक हो सकती है। 

विज्ञापन


1 जुलाई से महीने में चार निकासी ही निशुल्क, 15 रुपये और जीएसटी देना होगा प्रत्येक निकासी के लिए
एसबीआई के अनुसार, अतिरिक्त मूल्यवर्धित सेवाओं के लिए 1 जुलाई से शुल्क वसूला जाएगा। बैंक शाखा, एटीएम या नकद जमा मशीनों में गैर वित्तीय लेनदेन निशुल्क रहेगा, लेकिन महीने में चार नकद निकासी के बाद एटीएम, शाखा या अन्य बैंक शाखा से पैसे निकालने पर 15 रुपये और जीएसटी देना होगा।

इसके अलावा, एक वित्तवर्ष में 10 चेक का इस्तेमाल निशुल्क होगा। इसके बाद अगले 10 चेक के लिए 40 रुपये और जीएसटी, 25 चेक तक के लिए 75 रुपये और जीएसटी देना होगा। आपात स्थिति में चेक के इस्तेमाल के लिए 50 रुपये और जीएसटी चुकाना होगा। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों को चेक के इस्तेमाल से छूट रहेगी। 
विज्ञापन


बैंक ने मूल बचत खातों से 300 करोड़ वसूले
आईआईटी-बॉम्बे ने एक रिपोर्ट में बताया था कि एसबीआई ने 2015-20 तक 12 करोड़ मूल बचत खातों से 300 करोड़ रुपये शुल्क वसूला था। ये खाते गरीब व पिछले तबके को बचत एवं बैंकिंग सुविधा देने के लिए खोले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें