फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लिपकार्ट छोड़ने के बाद वेंचर कैपिटल फंड शुरू करने की तैयारी में सचिन बंसल

Sun, 05 Aug 2018 01:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sachin Bansal
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर सचिन बंसल एक बड़ी योजना बना रहे हैं। वह जल्द ही 70 से 100 करोड़ डॉलर यानी करीब 4800 से 6860 करोड़ रुपए तक का वेंचर कैपिटल फंड शुरू करने की योजना कर रहे हैं। यह फंड स्टार्टअप कंपनियों में निवेश करेगा। इस साल 9 मई को दिग्गज अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 77 फिसदी हिस्सेदारी 1600 करोड़ डॉलर यानी करीब 1.07 लाख करोड़ रुपए में खरीदने की घोषणा की थी।   
विज्ञापन


डील के तहत कंपनी छोड़ने पर एक अरब डॉलर यानी करीब 6860 करोड़ रुपये नकद मिलने वाले हैं। वे वेंचर कैपिटल फंड में 40फीसदी तक योगदान कर सकते हैं। खबर के मुताबिक सचिन बंसल अपने अगले वेंचर के बारे में फैसला इस साल के अंत तक ले सकते हैं। बता दें कि वॉलमार्ट के अधिग्रहण के बाद कंपनी में सचिन की कंपनी में क्या भूमिका होगी, इसे लेकर कंपनी के तत्कालीन बोर्ड के साथ मतभेद उभरने के बाद उन्हें मजबूरी में फ्लिपकार्ट से बाहर निकलने का फैसला करना पड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें