फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 रिजर्व बैंक की घोषणा के बाद दोपहर के कारोबार में रुपया 81 पैसे उछला

Fri, 27 Mar 2020 12:19 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
100 रुपये का नोट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

रिजर्व बैंक की अप्रत्याशित नीतिगत घोषणा के दम पर शुक्रवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में कारोबार के दौरान रुपये में 81 पैसे की जबरदस्त उछाल आई। इसके बाद भारतीय मुद्रा कारोबार के दौरान 74.35 रुपये प्रति डॉलर के उच्च स्तर को छू गई।

विज्ञापन




रिजर्व बैंक ने तीन अप्रैल को प्रस्तावित नीतिगत घोषणा से पहले ही शुक्रवार को रेपो दर में 0.75 प्रतिशत की भारी-भरकम कटौती करने की घोषणा की। इसके अलावा रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो दर और नकदी आरक्षित दर में भी कटौती करने समेत कई अन्य नीतिगत उपाय किए। कारोबारियों ने रिजर्व बैंक के इस कदम का स्वागत किया।

इससे शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ 74.60 रुपये प्रति डॉलर पर खुलने वाली भारतीय मुद्रा ने और मजबूती दिखाई। दोपहर के कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81 पैसे की तेजी के साथ 74.35 प्रति डॉलर के स्तर पर चल रहा था। बृहस्पतिवार को रुपया 75.16 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें