फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस के राइट्स इश्यू को मिला बड़ा समर्थन, अब तक हासिल हुआ 1.6 गुना अभिदान

Wed, 03 Jun 2020 11:50 PM IST
Rajeev Rai बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के मेगा राइट इश्यू को निवेशकों का चौतरफा समर्थन मिला है। बुधवार को आखिरी दिन इसे 159 प्रतिशत अभिदान मिला। कंपनी द्वारा 53,124 करोड़ रुपये जुटाने के लिए लाया गया यह देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू है। यह किसी गैर-वित्तीय कंपनी द्वारा पिछले एक दशक में लाया गया विश्व का सबसे बड़ा राइट इश्यू है। 

विज्ञापन


कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके सार्वजनिक श्रेणी में कंपनी को 1.22 गुना अभिदान मिला है। इस इश्यू में कंपनी ने अपने शेयरधारकों को 42.26 करोड़ शेयर की पेशकश की। तीन जून को निर्गम की समाप्ति तक कंपनी के शेयरों को मिली कुल बोली का अनुमानित मूल्य करीब 84 हजार करोड़ रुपये है। राइट्स इश्यू शेयरों के आवंटन को मंजूरी देने के लिए कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 10 जून को होगी। 

इस बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, 'मैं अपने प्रिय एवं सम्मानित शेयरधारकों को इस राइट्स इश्यू में भाग लेने के लिए और भारत के पूंजी बाजार के इतिहास में नए प्रतिमान स्थापित करने एवं इसे गर्व का प्रतीक बनाने के लिए हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें