फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस इंडस्ट्रीज फिर से बनी सर्वाधिक बाजार पूंजी वाली कंपनी, TCS को छोड़ा पीछे

Wed, 25 Mar 2020 09:08 PM IST
मुकेश कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
reliance industries limited
विज्ञापन

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार को करीब 15 प्रतिशत चढ़ गया। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज ने टीसीएस को पीछे छोड़ फिर से सर्वाधिक बाजार पूंजीकरण वाली भारतीय कंपनी का तमगा हासिल कर लिया।

विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बीएसई में 14.65 प्रतिशत मजबूत होकर 1,081.25 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 22.25 प्रतिशत चढ़कर 1,152 रुपये पर पहुंच गया था। एनएसई में भी इसका शेयर 13.84 प्रतिशत चढ़कर 1,074 रुपये पर बंद हुआ।

इस तेजी के दम पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 87,576.98 करोड़ रुपये बढ़कर 6,85,433.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कारोबार बंद होने पर टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 6,57,492.85 करोड़ रुपये था। टीसीएस ने बाजार पूंजीकरण के हिसाब से 18 मार्च को रिलायंस को पछाड़ दिया था।
विज्ञापन


रिलायंस इंडस्ट्रीज दोनों मुख्य सूचकांकों में सर्वाधिक बढ़त दर्ज करने वाली कंपनी रही। इस बीच खबरें आ रही हैं कि फेसबुक रिलायंस जिओ में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद सकती है। बीएसई में कंपनी के 1,176.09 लाख शेयरों तथा एनएसई में करीब 3.34 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें