फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनबीसी से जुड़कर अब इरॉस नाउ पार लगाएगा नैया, निशाने पर नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार के मेट्रो यूजर्स

Wed, 25 Mar 2020 06:39 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
इरॉस नाउ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लंदन शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी इरॉस अपनी डगमगाती नाव का संतुलन बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। कंपनी की हिंदी सिनेमा में साख पिछली कुछ फिल्मों के अच्छा कारोबार न करने से डगमाई है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, हॉट स्टार और यहां तक कि जी5 के आगे इसके डिजिटल वर्टिकल इरॉस नाउ के वजूद का खतरा है। लिहाजा, बड़े शहरों के ग्राहकों को इरॉस नाउ के पास बनाए रखने के लिए कंपनी ने अब एनबीसी यूनीवर्सल के साथ हाथ मिलाया है।

विज्ञापन


ओटीटी प्लेटफॉर्म इरॉस नाउ भी अब वूट की तर्ज पर अपना बाजार बढ़ाने पर काम करने लगा है। उसने अंग्रेजी वर्ग को अपनी उपभोक्ता श्रेणी में शामिल करने के लिए 'इरॉस नाउ प्राइम' फीचर की शुरुआत करने की घोषणा की है। इरॉस इंटरनेशनल का हिस्सा होने के नाते इरॉस नाउ ने पहली बार वैश्विक वितरण कंपनी एनबीसी यूनिवर्सल इंटरनेशनल के साथ हाथ मिलाया है। भारत में इरॉस नाउ पहले से ही भारतीय भाषाओं में सामग्री छोटे शहरों और देहातों में उपभोक्ताओं को पहुंचाता रहा है। कंपनी के कर्ताधर्ताओं की नई रणनीति के हिसाब से इरॉस नाउ प्राइम के जरिए मेट्रो सिटी उनके निशाने पर हैं। 

इरॉस डिजिटल की चेयरमैन और सीईओ ऋषिका लुल्ला सिंह ने कहा, 'इरॉस नाउ बहुत ही जल्द इरॉस नाउ प्राइम के साथ अंग्रेजी भाषा की सामग्री उपभोक्ताओं को प्रदान करेगा, जिसमें दो हजार से ज्यादा घंटों के प्रोग्राम शामिल हैं। हमारी कंपनी ने भारत की क्षेत्रीय भाषाओं में अच्छी पकड़ बना रखी है। क्षेत्रीय भाषाओं के साथ अब हम उन लोगों की पसंदों का भी ख्याल रखेंगे जो वैश्विक नागरिक हैं, और अलग-अलग जगहों पर रहते हैं।'
विज्ञापन


भारत में नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो और हॉटस्टार का सबसे बड़ा बाजार है। यह तीनों ही प्लेटफार्म वैश्विक स्तर पर दर्शकों को अलग-अलग भाषाओं की सामग्री प्रदान करते हैं। इरॉस नाउ का यह कदम सीधे तौर पर इन फ्लेटफॉर्म्स को वैश्विक स्तर पर टक्कर देने की रणनीति के तहत काम करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें