Jio गीगाफाइबर को 5 लाख घरों तक ट्रायल के तौर पर पहुंचाया। इसके जरिए ग्राहक आप अल्ट्रा-फास्ट हाई डिफिनिशन ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी, वर्चुअल असिस्टेंस जैसी नई टेक्नोलॉजी से जुड़ सकेंगे। इसके तहत देश में छोटे-बड़े 1100 शहरों को कनेक्ट किया जाएगा। इतना ही नहीं इस सर्विस के जरिये राउटर, सेट टॉप बॉक्स और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस की सुविधा भी मिलेगी। इस सर्विस को इंस्टाल करने में सिर्फ एक घंटे का समय लगेगा। इतना ही नहीं इंस्टाल करने के आपका घर हाई टेक बन जायेगा और आप अपने पूरे घर को कंट्रोल भी कर पाएंगे। कंपनी का दावा है कि इस सर्विस में बेस्ट एजुकेशनल कंटेंट को शामिल किया जायेगा जिससे बच्चे बिना टीचर की मदद से पढ़ाई कर पाएंगे। इतना ही नहीं दूर बैठा डॉक्टर भी अपने मरीज का इलाज आसानी से कर पायेगा।