फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: एसआईपी के जरिए रिकॉर्ड 20,371 करोड़ का निवेश, इक्विटी म्यूचुअल फंड में 16 फीसदी गिरावट

Fri, 10 May 2024 07:03 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

SIP Record Investment: लार्जकैप फंड में निवेश प्रवाह कम होने से इक्विटी म्यूचुअल फंड में गिरावट आई है। यह लगातार 38वां महीना है जब इक्विटी फंड में शुद्ध प्रवाह हुआ है।एम्फी के मुताबिक, पिछले महीने म्यूचुअल फंड उद्योग में 2.4 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ है। मार्च में 1.6 लाख करोड़ की निकासी हुई थी। 
विज्ञापन
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिये म्यूचुअल फंड में निवेश अप्रैल, 2024 में पहली बार 20,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। इस अवधि में एसआईपी निवेश मार्च, 2024 के 19,271 करोड़ से बढ़कर अब तक के उच्चतम स्तर 20,371 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हालांकि, इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश मार्च के 22,633 करोड़ से 16 फीसदी घटकर 18,917 करोड़ रुपये रहा। 

विज्ञापन


लार्जकैप फंड में निवेश प्रवाह कम होने से इक्विटी म्यूचुअल फंड में गिरावट आई है। यह लगातार 38वां महीना है जब इक्विटी फंड में शुद्ध प्रवाह हुआ है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मुताबिक, पिछले महीने म्यूचुअल फंड उद्योग में 2.4 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह हुआ है। मार्च में 1.6 लाख करोड़ की निकासी हुई थी। 

उद्योग का एयूएम बढ़कर 57.26 लाख करोड़ रुपये
म्यूचुअल फंड उद्योग में प्रबंधन के अधीन शुद्ध परिसंपत्तियां (एयूएम) अप्रैल में बढ़कर 57.26 लाख करोड़ रुपये पहुंच गईं। मार्च अंत में यह 53.54 लाख करोड़ थीं। लार्जकैप फंड में निवेश तेजी से घटकर 357 करोड़ रह गया। मार्च में यह 2,128 करोड़ था। ईएलएसएस में 144 करोड़ रुपये की निकासी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें