फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल पर 1.1 अरब डॉलर जुर्माना ठोकेगा यूरोपीय संघ, बाजार पर कब्जा करने की कोशिश का आरोप

Sat, 17 Jun 2017 10:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण्ा शुक्ला
विज्ञापन
गूगल - फोटो : Google
विज्ञापन
यूरोपीय संघ (ईयू) गूगल पर अपने सर्च इंजन का दुरुपयोग कर बाजार पर कब्जा जमाने के आरोपों में भारी जुर्माना लगा सकता है। गूगल पर यूरोपीय यूनियन 1.1 अरब डॉलर का रेकॉर्ड जुर्माना लगाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


गार्जियन के मुताबिक, यूरोपीय संघ के अधिकारी अगले कुछ समय में गूगल के दोषी होने की सार्वजनिक घोषणा कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल ने सर्च इंजन के माध्यम से बाजार को प्रभावित किया, जिसकी वजह से उसके प्रतिद्वंदियों को खासा नुकसान पहुंचा।

जांच में यह भी सामने आया है कि गूगल ने गलत तरीके से अपनी वेबसाइटों पर से प्रतिद्वंदी वेबसाइटों तक पहुंचने से लोगों को रोका था। हालांकि यूरोपीय संघ पर आरोप लगते रहे हैं कि वो अमेरिकी टेक कंपनियों पर जरूरत से ज्यादा कठोर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल ने कहा है कि वो अपने खिलाफ आरोपों की सुनवाई के लिए तैयार है। वो अदालत में अपना बचाव करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें