फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों के फंड की मांग पूरी करने के लिए नवंबर में आरबीआई प्रणाली में डालेगा 40,000 करोड़ रुपये

Sat, 27 Oct 2018 04:13 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि त्योहारों के फंड की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से वह नवंबर में प्रणाली में 40,000 करोड़ रुपये डालेगा। इसके लिए वह सरकारी प्रतिभूतियों की खरीदारी करेगा। ओपन मार्केट ऑपरेशंस (ओएमओ) के माध्यम से अक्तूबर महीने के लिए केंद्रीय बैंक ने पहले ही 36,000 करोड़ रुपये प्रणाली में डाल दिए हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि स्थायी तरलता के एक आकलन के आधार पर आरबीआई ने नवंबर 2018 के लिए 400 अरब रुपये की राशि जुटाने के लिए ओएमओ के तहत सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद का निर्णय लिया है। सरकारी प्रतिभूतियों की खरीद के लिए नीलामी की तारीख की घोषणा जल्द ही की जाएगी। 

आरबीआई ने आगे कहा कि ओएमओ के तहत बताई गई राशि सिर्फ सूचक है, साथ ही तरलता व बाजार के हालात के मुताबिक आरबीआई इस राशि में बदलाव कर सकता है। आरबीआई ने पहले कहा था कि 2018-19 की दूसरी छमाही में प्रणाली की तरलता घाटे में चली जाएगी और तरलता की उत्पन्न होती स्थिति के आधार पर अस्थायी और स्थायी तरतला प्रबंध के माध्यम को चुना जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें