रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने बुधवार को साफ कर दिया कि 10 रुपए के सिक्के के सभी 14 डिजाइन वैध और मान्य हैं। आरबीआई ने कहा कि व्यापारियों और नागरिकों के बीच 10 के सिक्कों पर संदेह की खबरें हैं लेकिन हम साफ करना चाहते हैं कि 10 के सिक्के के सभी 14 डिजाइन मान्य और वैध हैं।
दरअसल 10 रुपए के सिक्कों को लेकर व्यापारियों और जनता के बीच हमेशा से ही संदेह रहा है। राजधानी दिल्ली में कई ऐसी शिकायतें सामने आई जिसमें दुकानदार और ऑटो रिक्शा वाले 10 रुपए के सिक्के की जगह 10 का नोट मांग रहे थे। तेजी से बढ़ रहे इस भ्रम को दूर करने के लिए ही आरबीआई ने यह जानकारी दी।
यही नहीं शीर्ष बैंक ने सभी बैकों और शखाओं से 10 के सिक्कों के लेनदेन और एक्सचेंज स्वीकार करने के लिए कहा है। बता दें कि अबतक भारतीय रिजर्व बैंक 10 रुपये के सिक्कों के 14 डिजाइन जारी कर चुका है।