फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार को RBI ने दिया झटका, किसानों की कर्ज माफी पर नियमों में ढील देने से किया इंकार

Sat, 12 Aug 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
देवेंद्र फड़णवीस - फोटो : Twitter
विज्ञापन
महाराष्ट्र सरकार द्वारा किसानों का कर्ज माफ करने के ऐलान को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने झटका दे दिया है। आरबीआई ने कहा है कि वो किसी भी हालत में किसानों के कर्ज को माफ नहीं करेंगे और न ही नियमों में ढील देंगे। 
विज्ञापन


पढ़ेंः महाराष्ट्रः फडणवीस का बड़ा फैसला, किसानों का डेढ लाख कर्ज माफ, 89 लाख को मिलेगा लाभ

इसके साथ ही आरबीआई ने साफ कर दिया है कि वो पहले से चले आ रहे किसानों के पुराने कर्ज को नॉन पर्फॉमिंग असेट (एनपीए) में डाल दिया है। 

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आरबीआई के इस कदम से राज्य सरकार द्वारा 34 हजार करोड़ के कर्ज माफ करने के फैसले पर अमल नहीं हो पाएगा। यह रकम कुल किसानों के कर्ज का 67 फीसदी हिस्सा था।

पढ़ेंः महाराष्ट्र, पंजाब के बाद कर्नाटक सरकार ने भी किया किसानों का कर्ज माफ

यह कर्ज किसानों ने ग्रामीण बैंकों से लिया था, जिसको माफ करने के लिए आरबीआई की अनुमति लेना जरूरी था। 10 जुलाई को राज्य सरकार आरबीआई के पास गई थी, जिसे 7 अगस्त को आरबीआई के कार्यकारी निदेशक सुदर्शन सेन ने रिजेक्ट कर दिया था। 
विज्ञापन


आरबीआई ने कहा है कि राज्य सरकार पहले से जारी लोन जो कि एनपीए के तहत आता है, उसको 31 दिसंबर, 2107 तक जमा करें। इसके बाद ही सरकार के किसी प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें