इस सप्ताह के आखिरी दिन के कारोबार में भी देश के शेयर बाजार संभल नहीं पाए हैं। सेंसेक्स में जोरदार बिकवाली दिखी, तो निफ्टी भी टूट से अछूता नहीं रहा। शुक्रवार के दिन कारोबार की समाप्ति तक सेंसेक्स में 317.74 अंको की गिरावट दर्ज की गई।
दिन के कारोबार की समाप्ति तक सेंसेक्स 317.74 अंकों की गिरावट की वजह से 31,213.59 अंक पर थमा। कारोबार में गिरावट सिर्फ सेंसेक्स को ही नहीं झेलना पड़ा, बल्कि निफ्टी ने भी गोता लगाया। शुक्रवार के कारोबार के आखिर तक निफ्टी 109.45 अंक गिरकर 9,710.80 अंकों पर बंद हुआ।
#Sensex tanks 317.74 points to close at 31,213.59; #Nifty falls 109.45 points to 9,710.80.— Press Trust of India (@PTI_News) 11 August 2017
इससे पहले, शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत में ही सेंसेक्स 300 अंकों तक गिर गया था। पूरे दिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।