राजधानी नई दिल्ली में वित्तमंत्री अरुण जेटली की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई। इस बैठक में जीएसटी की दरों पर चर्चा हुई और कई सामानों की जीएसटी दरों में संशोधन भी किया गया। जीएसटी की इस बैठक में करीब 133 सामानों की जीएसटी दरों को लेकर सुझाव भी मिले थे।
जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि 66 सामानों पर जीएसटी में टैक्स घटा दिया गया है। इस बैठक में 133 सामानों की जीएसटी दरों पर चर्चा हुई, जिसमें से 66 सामानों पर महत्वपूर्ण निर्णय के तौर पर उनकी टैक्स दरें घटाने का निर्णय लिया गया।
Received representation for about 133 goods. After considering representation, the GST council has reduced tax levels in 66 cases: FM pic.twitter.com/aZhjS3Tfru
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद साफ कहा कि सिनेमा के टिकटों पर 28% की दर से जीएसटी लगेगा। बशर्ते वो टिकट 100 रुपए के ऊपर के दाम के हों। वित्तमंत्री ने साफ किया कि 100 रुपए से कम के सिनेमा टिकटों पर 18 फीसदी की दर से ही जीएसटी लगेगा।
Rate of 28% will be maintained for all cinema tickets above Rs. 100 & below Rs. 100 it will be reduced to 18%: FM Arun Jaitley. #GST pic.twitter.com/7oiSUdKHfz
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
कुछ चुनिंदा सामानों के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिनकी जीएसटी दरों में बदलाव किया गया है
सामान
पुरानी दर
नई संशोधित दर
अगरबत्ती
12%
05%
इंसुलिन
12%
05%
प्लास्टिक के सामान
28%
18%
स्कूल बैग
28%
18%
एक्सरसाइज बुक्स
18%
12%
ट्रैक्टर के पार्ट्स
28%
18%
कंप्यूटर प्रिंटर
28%
18%
पैकेज्ड फूड
18%
12%
अचार
18%
12%
इस दौरान वित्तमंत्री अरुण जेटली से जब सैनिटरी नैपकिन पर ऊंचे जीएसटी दर पर सवाल पूछा गया कि अभी इसपर चर्चा होनी बाती है। अभी तक सैनिटरी नैपकिन पर पहले से तय दरों के मुताबिक ही टैक्स लगेगा।
What has been decided earlier remains: Finance Minister Arun Jaitley when asked about tax revision on sanitary napkins. #GST pic.twitter.com/SjpVwL2vKa
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इंसुलिन पर जीएसटी दर को 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। वहीं, स्कूल बैग पर जीएसटी की दरें भी घटाई गई हैं। स्कूल बैग्स पर जीएसटी की दरें 28% से घटाकर 18% कर दिया गया है।
GST rate on insulin reduced from 12% to 5 %; rate on school bags reduced from 28% to 18% : FM Arun Jaitley #GST pic.twitter.com/qIM8SWL4OM
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जानकारी दी कि अगले रविवार फिर से तय समय के मुताबिक तय जगह पर 11.30 बजे से बैठक होगी, जिसमें बाकी मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
Next meeting of the council will be on next Sunday, 11:30 at same venue: Finance Minister Arun Jaitley. #GST pic.twitter.com/lUBaZP6Nc9
— ANI (@ANI_news) June 11, 2017