फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगा पिज्जा, फ्रेंच फ्राई का एटीएम, गर्मागर्म खाइये

Tue, 13 Nov 2018 04:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी। अब स्टेशन पर मनपंसद गर्मागर्म फास्ट फूड खाने के लिए आपको भटकना नहीं पड़ेगा। जैसे आप एटीएम से पैसा निकालते हैं, वैसे ही आपको अब मशीन से ही पांच मिनट में गर्मागर्म पिज्जा, फ्रेंच फ्राई और पॉपकॉर्न जैसे उत्पाद मिल जाएंगे। इसके अलावा जूस और आइसक्रीम का स्वाद भी इस मशीन से ले सकेंगे। 

विज्ञापन


भारतीय रेलवे और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी)  ने पूरे देश में पहली बार इस तरह की मशीन मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर लगाई है। इसके लिए आईआरसीटीसी ने ब्यूनो इंस्टा पिज्जा प्राइवेट लिमिटेड (यस पिज्जा) और आउल टेक प्राइवेट लिमिटेड (फ्रेशली) के साथ मिलकर इस तरह की वेंडिंग मशीन लगाई है। 

ऐसे मिलेगा पांच मिनट में पसंदीदा पिज्जा

रेल यात्रियों को 10.5 इंच साइज का पिज्जा 5 मिनट में तैयार होकर के मिलेगा। यात्री अपनी पसंद के अनुसार बेस और टॉपिंग्स चुन सकेंगे। इसके साथ ही मशीन में पिज्जा बनने की पूरी प्रक्रिया भी देख सकेंगे। यात्रियों को फ्रेंच फ्राईज, आइसक्रीम, पॉपकॉर्न और जूस 100 रुपये से कम में मिलेगा। 
विज्ञापन


सुबह सात से रात 11 बजे तक काम करेगी मशीन

यह मशीन रोजाना सुबह 7 बजे से लेकर के रात 11 बजे तक काम करेगी। दिन में दो बार (लंच और डिनर के वक्त) ताजा खाना मशीन में भरा जाएगा। यह वेंडिंग मशीन 3 एफ यानी (फ्रैश, फास्ट, फन ) पर काम करेगी। 

अन्य स्टेशनों पर भी लगेगी मशीन

प्रयोग सफल होने के बाद देश के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी यह मशीन आईआरसीटीसी लगाएगी। इससे रेल यात्रियों को बेहद कम कीमत पर सस्ता और अच्छा खाना मिलेगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें