फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे : प्लेटफार्म टिकट बिक्री पर रोक से राजस्व में 94 फीसदी की गिरावट

Mon, 14 Jun 2021 03:25 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • वित्तवर्ष 2020-21 में फरवरी तक प्लेटफार्म टिकट बिक्री से उसे 10 करोड़ रुपये हुई कमाई 
  • वित्त वर्ष 2019-20 में रेलवे को प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री से 160.87 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी
  • मार्च 2020 में लॉकडाउन में रेलवे ने स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए बिक्री पर लगाई थी रोक
विज्ञापन
रेलवे टिकट काउंटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के चलते स्टेशनों पर लोगों के प्रवेश पर रोक की वजह से वित्त वर्ष 2020-21 में रेलवे को प्लेटफार्म टिकट से होने वाली आमदनी काफी प्रभावित हुई। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस बार प्लेटफार्म टिकट बिक्री से राजस्व में करीब 94 प्रतिशत गिरावट आई है। यह खुलासा सूचना का अधिकार (आरटीआई) से हुआ। 

विज्ञापन


वित्तवर्ष 2020-21 में 10 करोड़ रुपये हुई कमाई, जबकि 2019-20 में 160.87 करोड़ रुपये हुई थी
मध्यप्रदेश के चंद्र शेखर गौड़ के आरटीआई आवेदन के जवाब में रेलवे ने बताया कि वित्तवर्ष 2020-21 में फरवरी तक प्लेटफार्म टिकट बिक्री से उसे 10 करोड़ रुपये की कमाई हुई जबकि वित्त वर्ष 2019-20 में रेलवे को प्लेटफार्म टिकटों की बिक्री से 160.87 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी जो पिछले पांच साल में सर्वाधिक थी। मार्च 2020 में देशव्यापी लॉकडाउन के एलान से पहले ही रेलवे ने स्टेशनों पर भीड़ कम करने के लिए प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर रोक का निर्णय लिया था। 

पूरे साल ज्यादातर समय कई रेलवे जोन में प्रवेश पर पूरी तरह रोक रही और सिर्फ टिकटधारियों को ही स्टेशन में प्रवेश की अनुमति दी गई। बाद में लोगों को स्टेशन आने से रोकने के लिए प्लेटफार्म टिकट के दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 30 रुपये और यहां तक कि कुछ जगह 50 रुपये करने का भी फैसला किया गया।
विज्ञापन


रेलवे ने दोहराया कि प्लेटफार्म टिकटों के दाम में वृद्धि अस्थायी है और ऐसा महामारी के प्रसार को रोकने के लिए किया गया है। प्लेटफार्म टिकट से राजस्व करीब 131 करोड़ रुपये तक होता रहा है, हालांकि 2018-19 में 139.20 करोड़ रुपये का राजस्व आया था। 2019-20 में इसने 160 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था लेकिन 2020-21 में इस वर्ष फरवरी तक यह गिरकर 10 करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें