फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में नई एयरलाइन खोलेगी कतर एयरवेज, जल्द लांच होगा ऐप

Thu, 09 Mar 2017 11:41 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय यात्रियों को जल्द ही नई एयरलाइन की सेवा मिल सकेंगी। चर्चित एयरलाइन कंपनी 'कतर एयरवेज' भारत में अपनी नई एयरलाइन कंपनी खोलने का प्लान बना रही है। कंपनी के सीईओ अकबर अल बकर ने बर्लिन में कहा कि कंपनी इस पर विचार कर रही है कि भारत में एयरलाइन खोलकर निवेश किया जाए।
विज्ञापन


इस बात की पुष्टि एयरवेज के प्रवक्ता ने भी की। उन्होंने कहा कि भारत के एयरलाइन सेक्टर में 100 फीसदी एफडीआई लागू होने के बाद अब वे कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के साथ मिलकर बड़े निवेश का प्लान बना रहे हैं। इतना ही नहीं भारत में जल्द ही कतर एयरलाइन का ऐप भी लॉन्च किया जाएगा।

मोदी सरकार ने एयरलाइन सेक्टर में पिछले साल जून में 100 फीसदी एफडीआई लागू कर दिया था। इसके बाद से ही विदेशी कंपनियों के निवेश की अटकलें आने लगी थी। बता दें कि ये एयरलाइंस कंपनियां 49 फीसदी की हिस्सेदारी करके भारत आकर 51 फीसदी बाहरी निवेश की मदद से यहां व्यापार कर सकती हैं।
विज्ञापन


बता दें कि अब तक उन्हीं विदेशी कंपनियों को भारत में निवेश की अनुमति है, जिनके चेयरपर्सन और दो तिहाई डायरेक्टर्स भारतीय हैं, लेकिन लंबे समय से पूरी तरह निवेश पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें