शेयर बाजार के धीमे रुख के साथ ही सर्राफा बाजार में भी गुरुवार को भी धीमी रफ्तार दर्ज हुई। दिसंबर से गिरावट की मार झेल रहे सोना 112 रुपये सस्ता हो गया है। इसके साथ ही सोना 28639 रुपये प्रति दस ग्रास पर पहुंच गया है। वहीं चांदी में बुधवार की तरह आज भी भारी गिरावट आई है। 454 रुपये सस्ती हुई चांदी का दाम 41489 रुपये प्रति किलो पहुंच गया।
बता दें कि मार्केट खुलते ही सोना-चांदी का यही हाल बुधवार को भी था। जहां सोने में 212 रुपये की गिरावट आई थी वहीं चांदी 486 रुपये लुढ़क गई थी। इसी वजह से सोने का रेट 28733 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया और चांदी का रेट 41943 रुपये प्रति किलो हो गया।