फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 करोड़ के निवेश से नोएडा में अस्पताल बनाएगी सुपरटेक

Fri, 26 Aug 2016 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
सुपरटेक
विज्ञापन
रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक लिमिटेड अब हेल्थकेयर सेक्टर में हाथ आजमाने जा रही है। कंपनी ने अपनी एकीकृत टाउनशिप परियोजनाओं में अस्पताल खोलने का फैसला किया है। इस क्रम में सुपरटेक सबसे पहला अस्पताल नोएडा के सेक्टर-74 स्थित केप टाउन में बनाने जा रही है।
विज्ञापन


यह अस्पताल सुपर स्पेशलिस्ट होगा जहां 100 बिस्तरों की सुविधा होगी। सुपरटेक लिमिटेड के चेयरमैन आर.के. अरोड़ा के मुताबिक नोएडा में प्रस्तावित अस्पताल पर कंपनी 100 करोड़ का निवेश करेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया गया है और मई, 2017 तक अस्पताल निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी। यहां 24 घंटे आपातकालीन सेवा भी दी जाएगी। इस अस्पताल में सुपरटेक टाउनशिप के निवासियों के साथ आसपास के लोगों का भी इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें