फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो ऐसे मिलेगा सस्ते में फ्लैट, एसबीआई दे रहा है बड़ा मौका

Tue, 04 Dec 2018 12:33 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर आप अपने पसंदीदा शहर में  घर या फिर दुकान खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर ऐसा कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देश भर में करीब 1000 से अधिक संपत्तियों की नीलामी करने जा रहा है। 

विज्ञापन


पहले करना होगा रजिस्ट्रेशन

अगर आप नीलामी में हिस्सा लेकर कोई प्रॉपर्टी को खरीदना चाहते हैं तो फिर उसको पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा। www.sbi.auctiontiger.net  पर जाकर के इच्छुक लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप www.bankeauctions.com/sbi पर जाकर के पता कर सकते हैं कि क्या प्रॉपर्टी लीज पर है या फिर फ्री होल्ड है। 

जमा कराना होगा पैसा

नीलामी में हिस्सा लेने के लिए आपको पहले थोड़ा से पैसा भी जमा करना होगा। इसके साथ ही बैंक की शाखा में जाकर के आपको डिजिटल हस्ताक्षर के साथ केवाईसी भी पूरी करानी होगी। केवाईसी पूरी होने के बाद बैंक ई-नीलामी के लिए ई-मेल आईडी पर पासवर्ड और लॉगिन डिटेल्स को भेजेगा। आप नीलामी के लिए निश्चित दिन और समय पर लॉगिन करके बोली लगा सकेंगे और फिर वो प्रॉपर्टी के मालिक आप बन सकते हैं।  
विज्ञापन


जब्त की गई संपत्तियों की नीलामी

एसबीआई ने कहा है कि इन सभी संपत्तियों को बैंक ने जब्त किया था, क्योंकि बकाएदारों ने इसका पैसा जमा नहीं किया है। अब बैंक इन संपत्तियों को नीलाम करके बकाया राशि को वसूलेगा। बैंक ने कहा कि नीलामी प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता रखी जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें