फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म होगा एशिया की सबसे बड़े स्लम धारावी का अस्तित्व, सरकार ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया

Sat, 24 Nov 2018 12:40 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एशिया के सबसे बड़े स्लम के नाम से मश्हूर मुंबई के धारावी का अस्तित्व खत्म करने की तैयारी महाराष्ट्र सरकार ने कर ली है। राज्य सरकार ने जमीन को बेचने के लिए एक वैश्विक टेंडर भी निकाला है। सरकार धारावी में मल्टी स्टोरी अपार्टमेंट्स, मॉल, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और ऑफिसों के लिए बिल्डिंग बनाने जा रही है। 

विज्ञापन


593 एकड़ में फैली है धारावी

धारावी 593 एकड़ में फैली हुई है और राज्य सरकार ने टेंडर में न्यूनतम राशि 3150 करोड़ रुपये रखी है। इस टेंडर के जरिए जो भी कंपनी चुनी जाएगी उसको एक स्पेशल पर्पज व्हीकल (एसपीवी) बनाना होगा, जिसमें 80 फीसदी राशि (400 करोड़ रुपये) कंपनी और 20 फीसदी राशि (100 करोड़ रुपये) महाराष्ट्र सरकार देगी। 

स्लम में रहने वालों के लिए बनेंगे फ्लैट

इस स्लम में रहने वाले लोगों के लिए फ्लैट बनाए जाएंगे जो उनको मुफ्त में मिलेंगे। एसपीवी इसके अलावा इन लोगों के लिए अन्य सुविधाओं को भी विकसित करेगा। इसके एवज में एसपीवी के पास अधिकार रहेगा कि वो खाली पड़ी जमीन को अपने हिसाब से तय की गई दरों पर बाजार में बेच सकेगा। राज्य सरकार अगले साल होने वाले चुनावों से पहले अपना पार्टनर चुन लेगी। 
विज्ञापन


इस तारीख से मिलेंगे टेंडर

टेंडर मिलने की तारीख 28 नवंबर से शुरू होगी और 28 दिसंबर तक यह मिलेगा। इसी तारीख तक कंपनियों को टेंडर जमा भी करना होगा। राज्य सरकार ने धारावी को एक टाउनशिप के तौर पर विकसित करने का निर्णय लिया है। 

बदल जाएगा रियल एस्टेट का बाजार

अगर यह प्रोजेक्ट सही में पूरा हो जाता है तो यह मुंबई के रियल एस्टेट बाजार को पूरी तरह से बदल देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह शहर के पॉश इलाके बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स (बीकेसी) के बिलकुल पास में स्थित है। यहां से मुंबई का हवाई अड्डा भी काफी नजदीक में हैं। अभी इस स्लम में करीब 60 हजार परिवार रह रहे हैं।  इससे दक्षिण मुंबई में घरों की मांग भी बढ़ने की उम्मीद है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें