दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट की प्रमुख कंपनियों में शुमार साया ग्रुप ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अपना चौथा प्रोजेक्ट साया एस-क्लास हाल ही में लॉन्च किया। कंपनी ने हाल ही में इंदिरापुरम में दो प्रोजेक्ट पूरे किए हैं, जबकि एक प्रोजेक्ट का अभी निर्माण चल रहा है।
49 लाख में मिलेगा फ्लैट
साया ग्रुप के सीएमडी विकास भसीन ने इस अवसर पर कहा कि कंपनी इंदिरापुरम में हैबिटेट वर्ल्ड के सामने स्थित 1.93 एकड़ के प्लॉट पर दो टावर को बनाएगी। यहां पर लोगों को 2 और 3 बीएचके का फ्लैट मिलेगा जिसका 56 वर्ग मीटर से शुरू होकर के 105 वर्ग मीटर का होगा। फ्लैट की शुरुआती कीमत 49 लाख से शुरू होगी। इस प्रोजेक्ट में 3 लेवल बेसमेंट की पार्किंग भी मिलेगी।
पोडियम पर होगा क्लब हाउस
भसीन ने कहा कि इस प्रोजेक्ट में कोरियन फोर्मवर्क टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। प्रोजेक्ट की डिलिवरी 2022 तक होगी। भसीन ने यह भी कहा कि उनका इस प्रोजेक्ट में बनने वाले टावर पूरे इंदिरापुरम में सबसे ऊंचा होगा।
उन्होंने कहा कि अपना घर सभी का सपना होता है और हम बेहद खुशनसीब है की लोगों से सपने को पूरा करने में हमारा भी योगदान रहा है। इस बार भी हम लोगों के लिए कुछ अलग और खास करने की तैयारी के साथ इस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट को बना रहे है, हमें उम्मीद है कि लोग इसे जरुर पसंद करेंगे।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री उपेन्द्र तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने केक काटकर औपचारिक रूप से प्रोजेक्ट लांच किया। उनके साथ में पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी भी मौजूद थे। लॉन्चिंग के मौके पर मशहूर पॉप एवं पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी, सिंगर रशमीत कौर ने अपने गानों से सभी को खूब नचाया। कार्यक्रम का संचालन मश्हूर टीवी कलाकार मंदिरा बेदी ने किया।