फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थल: रियल्टी निवेश के लिए एक स्वचालित विकल्प

Mon, 15 Jan 2018 12:07 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक स्थानों के पास संपत्ति खरीदने के अपने लाभ हैं, रियल एस्टेट सेक्टर और टूरिज्म इंडस्ट्री इसे हाथों हाथ लेती हैं।  इसकी खास वजह यह है कि एक क्षेत्र जो विभिन्न संस्कृति, परंपरा, कला, संगीत, साहित्य, दर्शन, इत्यादि एक साथ प्रदान करता है, वह पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पर्याप्त है। अगर यह क्षेत्र मूलभूत व्यवस्थाएँ नहीं दे सकता  तो इसे एक उचित पर्यटन स्थल में परिवर्तित नहीं किया जा सकता है और इन व्यवस्थाओं को रियल एस्टेट सेक्टर द्वारा अच्छी तरह से तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन


डेवलपर्स को परियोजनाओं का सेटअप करने से पहले अच्छी तरह से क्षेत्र को समझने की जरूरत है, जिसके बाद वे अपनी योजना तदनुसार बनाते हैं और एक विषय के साथ आते हैं, जिससे यह तय किया जा सके की विषय और उपलब्ध प्रस्तुति उन स्थानों के लिए पूरी तरह से पूरक हैं या नहीं। उदाहरण के लिए, अगर कोई विशाल हरा भरा स्थान और जल निकायों के साथ परियोजनाएं विकसित की जा रही हो जो कि ट्रॉपिकल स्थानों में स्थित  है वह पर्यटन स्थलों के लिए पूरक है। पर्यटन स्थल जो की हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और राजमार्गों के निकट स्थित होते है वहाँ बहुत सारे पर्यटक आने की संभावना होती  है।    

देहरादून शहर में एक ऐसा ही स्थान पैसिफिक समूह द्वारा विकसित पैसिफिक हिल्स है, जो कि पर्यटकों के लिए सुविधाजनक रूप से रायपुर रोड पर स्थित है। यह देहरादून के प्रमुख स्थानों से जुड़ा होने की वजह से आसानी से पैसिफिक मॉल, मैक्स हॉस्पिटल, साई रेलवे स्टेशन, डीपीएस देहरादून से एक सीधी सड़क साझा करता है। इसकी  खास बात यह है की यह मसूरी से सिर्फ 25 किलोमीटर की दूरी पर है। पैसिफ़िक हिल्स में हर घर बनाने के लिए सर्वोच्च विनिर्देशों का उपयोग किया जाता है ताकि इसे एक असाधारण रूप दिया जा सके। पैसिफिक हिल्स द्वारा बनाए घरों में शानदार और विशाल बेडरूम हैं, जो निजी ड्रेसिंग रूम के साथ मिलकर समृद्धि एवं विपुलता का जादू बिखेरता है। ओपन टेरेस तारों से जगमाते आकाश के अदिव्तीय दृश्यों की पेशकश करते हैं। पैसिफिक हिल्स में घर  2 और 3 बीएचके स्टाइल में तैयार किए गए हैं और  खरीददारों के पसंद के पैंटहाउस के आकार में भी उपलब्ध हैं। इस परियोजना में स्विमिंग पूल, बच्चों  के लिए स्पेशल पूल  के साथ  व्यायामशाला और स्वास्थ्य केंद्र, खेल क्षेत्र के साथ सेंट्रल पार्क,  जॉगिंग ट्रैक और बुजुर्गों के लिए अलग बैठने का क्षेत्र तैयार किया गया है।    
विज्ञापन


टूरिज्म और रियल एस्टेट के बीच एक सीधा संबंध है। जैसे ही किसी क्षेत्र में पर्यटन बढ़ता है, वैसे ही रियल एस्टेट का बाज़ार तेजी से बढ़ने लगता है। एक सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र न केवल घरेलू ग्राहकों को आकर्षित करता है बल्कि दुनिया भर के लोगों को भी अपनी ओर खींचता है, जो एफडीआई प्रवाह के लिए दरवाजे खोलता है। भारत में पर्यटन का समय सितंबर से मार्च महीनों के बीच का होता है,  इस दौरान बहुत से त्यौहार भी आते हैं। इससे रियल एस्टेट बाजार में ग्राहकों को बेहतर सौदों की पेशकश के रूप में सक्रिय होने की अनुमति मिलती है जिससे खरीद बिक्री बढ़ाने की संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें