फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई से बढ़ी प्रॉपर्टी बाजार में उछाल की उम्मीद, रियल एस्टेट में बढ़ा रुझान

Thu, 11 Oct 2018 05:00 AM IST
सुरिंदर पाल, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये के मुकाबले डॉलर, पौंड की मजबूती से अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) की भारत में निवेश में दिलचस्पी एक बार फिर बढ़ गई है। उनका झुकाव खासकर रियल एस्टेट कारोबार की तरफ बढ़ रहा है, जिससे भारत में इस कारोबार के मंदी से निकलने के आसार बन गए हैं।

विज्ञापन


देश का रियल एस्टेट उद्योग करीब 3,000 अरब रुपये का है, जिसमें 7-8 फीसदी मकानों को एनआरआई खरीदते हैं। इस क्षेत्र में वे हर साल करीब 21,000-30,000 करोड़ रुपये की खरीदारी करते हैं। पंजाब में वे जबरदस्त निवेश करते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से उनका रुझान वहां कम होने लगा, जिससे वहां प्रॉपर्टी बाजार बिलकुल निचले स्तर पर पहुंच गया। 

साल 2012 वाली स्थिति लौटी 

प्रॉपर्टी कारोबारी एसोसिएशन के प्रधान मेजर सिंह का कहना है कि पंजाब में कई सालों से प्रॉपर्टी कारोबारियों के लिए पॉलिसी सही नहीं रही और डॉलर कमजोर होने के कारण एनआरआई का निवेश में रुझान काफी कम हो गया था। वे अधिकतर निवेश कनाडा व ब्रिटेन के रियल एस्टेट में करने लगे। उन्होंने टोरंटो से लेकर वैनकुवर तक काफी पैसों का निवेश किया।
विज्ञापन


अब डॉलर के मुकाबले रुपया 74 का स्तर पार कर चुका है। कनाडाई डॉलर 49 रुपये का था, जो अब 57 रुपये पार कर चुका है। ब्रिटेन का पौंड 80 रुपये का था, जो अब 97 रुपये तक आ गया है। इससे एनआरआई का निवेश में रुझान दोबारा बढ़ने लगा है। एनआरआई के लिए देश में 2012 जैसी ही स्थिति है, जब रुपये के मूल्य में गिरावट आई थी।

एनआरआई के लिए भारतीय प्रॉपर्टी सस्ती 

रियल एस्टेट कारोबारी राकेश नयन ने कहा कि रियल एस्टेट कारोबार एक बार फिर तेजी पकड़ रहा है। रेरा से चीजें बेहतर हुई हैं। जहां परिसंपत्तियों के मूल्य पहले से ही 10-15 फीसदी तक नीचे हैं, वहीं रुपये के वर्तमान मूल्य से 10-15 फीसदी का और अंतर आया है। इस स्थिति में एनआरआई खरीदार लौट रहे हैं। 

वहीं, एनआरआई निवेशक बलजिंदर पप्पी ने कहा कि रुपये में गिरावट से भारत में निश्चित तौर पर संपत्तियों की मांग बढ़ेगी और एनआरआई अच्छे रिटर्न की उम्मीद में रियल एस्टेट बाजार में निवेश करना चाहते हैं। उन्हें भारत में प्रॉपर्टी अब सस्ती लगने लगी है, क्योंकि डॉलर काफी मजबूत हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें